फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी

विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, यातायात व्यवस्था चरमराई। संवाद-
विज्ञापन
बेतरतीब तरीके से खड़े करते हैं वाहन, यातायात होता है प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश और निकास मार्ग के बाहर ऑटो चालकों की बेतरतीब पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऑटो चालक सड़क किनारे के साथ-साथ रास्ते में भी वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है। पहले से ही सड़क एक लेन है और वाहनों के निकलने के लिए जगह कम बचती है। इससे अक्सर रेलवे रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है।

ओल्ड रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब चार से पांच हजार यात्रियों का आवागमन रहता है। ओल्ड स्टेशन पर 90 से अधिक लोकल ट्रेनों का ठहराव होने के कारण दिनभर यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में स्टेशन के बाहर ऑटो की अव्यवस्थित पार्किंग से यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने और बाहर निकलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


ट्रेन के समय स्टेशन के बाहर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इस दौरान ऑटो चालक सवारी बैठाने के लिए मुख्य मार्ग पर ही वाहन रोक देते हैं। एक साथ कई ऑटो खड़े होने से सड़क संकरी हो जाती है और वाहन धीमी गति से निकलते हैं। कई बार जाम की स्थिति बनने से यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में देरी होने की चिंता रहती है।

यात्री शीतल ने बताया कि इस रोड पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। ऑटो रास्ते में खड़े रहने से पैदल यात्रियों को भी निकलने की जगह नहीं मिलती। हमेशा जाम की स्थिति रहने के कारण कई बार ऑनलाइन कैब भी राइड रद्द कर देती है।
विज्ञापन


यात्री नेहा ने बताया सवारी लेने के लिए ऑटो चालक जहां जगह मिलती है, वहीं रुक जाते हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ता है। स्टेशन के बाहर ऑटो खड़े करने के लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें