फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक हवा से लोगों को नहीं मिल रही राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक एक बार फिर से 350 के पार पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। ठंड के साथ प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों के स्वास्थ्य के काफी हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण स्तर में हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ था। हवा तेज चल रही थी। इसकी वजह से प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ था। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक दम से काफी बढ़ गया है। बुधवार से ही हवा की गति काफी कम हो गई थी और बृहस्पतिवार को हवा बिल्कुल थम सी गई। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को थोड़ी राहत रही। रविवार को एक्यूआई खराब रहा और सोमवार को एक बार फिर खराब हवा ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई 352 दर्ज किया गया।
बल्लभगढ़ क्षेत्र की हवा भी खराब श्रेणी में पहुंच गई है। यहां का एक्यूआई 166 दर्ज किया गया। सेक्टर-16 में 339 दर्ज किया गया। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि गुप्ता के अनुसार स्मॉग और ठंड सांस रोगियों व हृदय रोगियों के लिए घातक साबित हो सकती है। इसलिए लोगों को इस दौरान अपना खास ध्यान रखें। सुबह व शाम के समय घर से बाहर निकलने से परहेज करें। धूप निकलने व बाहर निकलें। पहले से बीमार लोग अपनी दवाएं नियमित रुप से लेते रहें। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार हवा की गति थम जाने से प्रदूषित कण एक जगह इकट्ठा होने लगे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। हवा चलने पर यह फिर से कम हो जाएगा। हम प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। कोई भी अनियमितता मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें