फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ नए लोग हुए संक्रमित, तीन स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में सोमवार को कोरोना के नौ नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, तीन मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। बीते दो दिनों से कोरोना से संक्रमित किसी मरीज की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक जिले में कुल 46 हजार 282 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 45 हजार 717 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 414 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में 151 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 128 होम आइसोलशन में हैं। वहीं, 23 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। इसमें से दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 783 सैंपल लिए गए हैं। अभी 492 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें