फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैश अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन

Sat, 07 May 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कैश अवार्ड के लिए खेल अधिकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।  खेल विभाग ने कैश अवार्ड के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन जारी किए हैं। आवेदन के एक महीने बाद ही आरटीजीएस के माध्यम से राशि खिलाड़ियों के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि 31 मई तक खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स हरियाणा की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म भरना होगा। इसमें एक अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2016 तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को ही आवेदन करना होगा।

सुनील भारद्वाज ने बताया कि इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी भी गठित की गई है। इसके तहत जिले से प्राप्त सभी आवेदन-पत्रों का निरीक्षण करके कमेटी को एक जून से 15 जून तक खिलाड़ियों के आवेदन मुख्यालय को भेजने होंगे। 22 जून को नकद पुरस्कार के लिए मामला अफसरों के समक्ष मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा और 30 जून तक राशि  खिलाड़ियों के खाते में डाल दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें