फरीदाबाद सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित लॉन टेनिस अकादमी में आईटा (ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन) के रैंकिंग टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को लड़कियों के अंडर-12 वर्ग में प्री-क्वॉर्टरफाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया। इसमें फरीदाबाद की अनुराधा चोपड़ा ने तमन्ना पंवार को हराते हुए क्वॉर्टरफाइनल में कदम रख दिया है।
बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबलों में अनुराधा चोपड़ा ने तमन्ना पंवार को 6-2, 6-1 से, सौमित्रा वर्मा ने अदिति गुप्ता को 6-0, 6-0 से, आयुषी शर्मा ने गार्गी दास को 6-3, 6-3 से, तनुश्री पांडेय ने अनुष्का बेनीवाल को 6-3, 6-4 से, लक्ष्मी ने जाहंवी सिंह को 6-2, 6-1 से, काश्वी नो हना नागपाल को 6-1, 6-1 से, उर्वशी सिंह ने खुशी गुलाटी को 6-3, 6-1 से हराकर क्वॉर्टरफाइनल में कदम रख दिया है।
वहीं अंडर-12 लड़कों में भाव्य सिंहमार ने तानिश कारिवाल को, नव्या वर्मा ने तनिश दीपक को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। जबकि अंडर-14 लड़कों में फरीदाबाद के लक्ष्य चुग ने चिराग जैन को 6-4, 6-0 से हराया।