फरीदाबाद। बागवानी से संबंधित सभी प्रकार की अनुदान योजनाओं के लिए केवल एक पोर्टल (https://hortnet.gov.in) पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि इस पोर्टल पर बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी मिल रही है।
जिला बागवानी अधिकारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत 25 से 100 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। जिनमें एकीकृत बागवानी मिशन, एकीकृत बागवानी विकास योजना, अनुसूचित जाति योजना, रेशम जैसी योजनाएं भी मुख्य रूप से शामिल हैं। ब्यूरो