फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिल्डिंग प्लान अप्रूवल ऑफलाइन होने से बीच में फंसे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने कहा - जिन लोगों ने आवेदन ऑनलाइन किए हैं उनकी फीस का हो जाएगा समायोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रदेश में बिल्डिंग प्लान अप्रूवल ऑनलाइन के स्थान पर ऑफलाइन कर दिया गया है। इसके बाद फरीदाबाद नगर निगम के टाउन प्लानिंग में आवेदन करने वाले आवेदन बीच में फंस गए हैं।

शहर में काफी संख्या में लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपनी बिल्डिंग प्लान अप्रूवल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रखा था, लेकिन अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अब उनके आवेदन का क्या होगा। वहीं अधिकारियों ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि जिन भी लोगों के ऑनलाइन आवेदन पास नहीं हुए हैं वे ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी होगी। वेरिफिकेशन के बाद उनकी बिल्डिंग के नक्शे को पास कर दिया जाएगा। सरकार की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार सभी लोगों का काम समय पर पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रिजेक्ट होने की संभावना होगी कम
जानकारों का कहना है कि बिल्डिंग प्लान ऑफलाइन होने से आवेदन के रद्द होने की संभावना कम होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसमें संशोधन करने का प्रावधान नहीं था। लेकिन ऑफलाइन आवेदन जमा करने से पहले लोग कर्मचारियों व अधिकारियों से अपने सवालों के जवाब ले सकते हैं। कुछ गलती होने पर उसे ठीक कर सकते हैं। वहीं आर्किटेक्ट द्वारा बनाया गया नक्शा ही लोग पास करवाने के लिए देंगे।
विज्ञापन


कर्मचारियों को नहीं है पूरी जानकारी
बिल्डिंग प्लान अप्रूवल को लेकर जब अमर उजाला की टीम नगर निगम के ऑफिस पहुंची तो वहां पर मौजूद कई कर्मचारियों को इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि अभी आदेश आए हैं। लेकिन हमें इसको लेकर पूरी जानकारी नहीं है। वहीं कुछ कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन रद्द होने की जानकारी नहीं थी। जब निगम के अधिकारियों से इस बारे में बात करनी चाही तो उन्होंने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हुए उच्च अधिकारियों से जानकारी लेने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें