फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में आरोपी को बीपीटी थाने की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोमी भारत कॉलोनी का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद की ही गड्ढा कॉलोनी में रह रहा है। पूछताछ में पता चला कि वो वेल्डिंग का काम करता है। रोमी को एक अन्य आरोपी अजय ने बताया था कि किसी युवक ने अजय की बहन से छेड़छाड़ की है। अजय, रोमी व इनका तीसरा साथी बाइक पर सवार होकर डिलीवरी बॉय को पीटने गए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मामले की शिकायत बीपीटीपी थाना पुलिस को बदरौला निवासी दीपक ने दी थी। वो ब्लिंकिट कंपनी में बतौर डिलीवरी बॉय नौकरी करता है। सेक्टर-75 में वो कुछ सामान डिलीवर करने गया था। वहां सड़क किनारे रूककर वो पता देख रहा था तो बाइक सवार तीन युवक आए और उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट कर आरोपी भाग गए थे। बीपीटीपी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अब एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के आधार पर पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें