फरीदाबाद। बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खेल और फिटनेस युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विजय वर्मा ने कहा कि 27 सितंबर को सूरजकुंड मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लेने और अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों को भी अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। ब्यूरो