फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वागत द्वार के निर्माण में असामाजिक तत्व डाल रहे बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कौराली गांव में बन रहे स्वागत द्वार का शटरिंग का कार्य पूरा नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। स्वागत गेट के निर्माण कार्य के दौरान असामाजिक तत्वों की ओर से लगातार बाधा डाली जा रही है। निर्माणाधीन गेट की शटरिंग को अब तक दो बार तोड़ा जा चुका है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस कारण न केवल परियोजना में देरी हो रही है, बल्कि आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव कौराली में स्वागत द्वार का निर्माण कार्य पिछले लगभग तीन महीनों से चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस स्वागत द्वार के निर्माण के लिए मंत्री राजेश नागर की ओर से करीब 20 लाख रुपये की राशि दी गई थी। एक अप्रैल को स्वागत द्वार के बीच में लेंटर डालने का काम किया जा रहा था, उसी दौरान अचानक सरियों के साथ लेंटर गिर गया। उस समय मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। आरोप है कि उस समय असामाजिक तत्वाें ओर से शटरिंग को तोड़ा गया था। उसके बाद शुक्रवार को भी दोबारा से शटररिंग का कार्य किया जा रहा था। उस दौरान भी रात के समय असामाजिक तत्वों की ओर से दोबारा से शटररिंग के लिए लगाई गई बल्ली को हटाया दिया जिससे शटरिंग टूट गई। उस वजह से निर्माण कार्य में देरी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें