फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पार्क में असामाजिक गतिविधियों से स्थानीय लोगों में बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित पंडित दीन दयाल पार्क जो क्षेत्र के लोगों के लिए सैर, व्यायाम और बच्चों के खेलने का एक प्रमुख स्थान माना जाता है, इन दिनों असामाजिक गतिविधियों के कारण चर्चा में है। यह पार्क आमतौर पर शांत और स्वच्छ वातावरण के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल के दिनों में यहां कुछ अनुशासनहीन गतिविधियांं देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी आरती ने बताया कि पार्क में कुछ लोग खुलेआम ताश खेलते हैं और शराब का सेवन करते हैं। ऐसी गतिविधियों के कारण पार्क का शांत माहौल प्रभावित हो रहा है और यहां आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से शाम के समय इन घटनाओं की अधिकता देखी जा रही है। इन परिस्थितियों का सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। कई परिवार अब पार्क में आने से हिचकिचाने लगे हैं, क्योंकि उन्हें यहां असुरक्षा का अनुभव होता है। बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने के लिए बने इस स्थान का वातावरण धीरे-धीरे खराब होता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें