फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 24 लाख की एटीएम लूट में एक और इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में 14 जून 2025 को हुई करीब 24 लाख रुपये की एटीएम लूट के मामले में नूंह सीआईए पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस संगठित अंतरराज्यीय अपराध में 5,000 रुपये के इनामी आरोपी शाकिर पुत्र बिरजू निवासी शिकारपुर थाना सदर तावड़ू को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष यादव ने बताया कि शाकिर इस लूट कांड की छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस रहाड़ी व शिकारपुर निवासी अरशद, उमर, मुंढेता निवासी अरशद, उमर और उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन का नाम अरशद है। पुलिस ने पहले गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 5 लाख 60 हजार रुपये नकद बरामद किए थे। शाकिर की गिरफ्तारी के बाद तावड़ू क्षेत्र के एक ठिकाने से प्लास्टिक की बोतल में छिपाकर रखे गए 1 लाख 10 हजार रुपये और बरामद किए गए हैं। अब तक कुल 6.70 लाख रुपये की राशि रिकवर की जा चुकी है, जबकि शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। एएसपी आयुष यादव ने बताया कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय है और 2024-25 के दौरान हैदराबाद, पुणे, सीकर (राजस्थान) और धुले (महाराष्ट्र) सहित कई स्थानों पर एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह का मुख्य आरोपी शाहिद निवासी मुंढेता अभी फरार है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि साउथ रेंज आईजी नाजनीन भसीन के निर्देश पर दिसंबर माह में शाहिद और शाकिर पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को उम्मीद है कि फरार इनामी आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें