फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बीच जिले में डेंगू का एक और मामला सामने आया

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक कुल मरीजों की संख्या चार पहुंची
विज्ञापन

प्रभावित क्षेत्रों में दवा छिड़काव तेज, लार्वा मिलने पर 15 नोटिस जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच डेंगू का एक और मामला सामने आया है। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष डेंगू के कुल चार मरीज हो गए हैं। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और बचाव अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन


विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ जलभराव वाले इलाकों में भी लगातार सर्वे कर रही हैं। घरों और आसपास जमा पानी की जांच की जा रही है तथा एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। आवश्यकता वाले क्षेत्रों में फॉगिंग भी कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक डेंगू का लार्वा मिलने पर 15 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें