फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोला-भटूरा न मिलने पर नहर में कूदा कुलदीप: मां ने खाने से किया मना, नाराज होकर उठाया कदम, तलाश में जुटी टीम

Wed, 20 May 2026 07:23 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

बुधवार को पल्ला क्षेत्र में 18 वर्षीय कुलदीप ने मां की डांट से नाराज होकर आगरा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और राज्य आपदा राहत बल बचाव अभियान चला रहे हैं। परिजनों ने बचाव में देरी पर पुल जाम किया।
विज्ञापन
नहर में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेहतपुर नया पुल से बुधवार सुबह एक युवक ने घरेलू विवाद में नाराज होकर आगरा नहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मां द्वारा किसी बात पर दी गई डांट से बेहद दुखी था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पल्ला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तेजी से तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, आगरा नहर में कूदने वाले युवक की पहचान 18 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ पल्ला क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी में रहता है और फिलहाल कोई काम-धंधा नहीं करता था। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह कुलदीप छोला-भटूरा खाना चाह रहा था। भीषण गर्मी को देखते हुए मां ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर उसे बाहर का तला-भुना खाना खाने से मना कर दिया। जब कुलदीप अपनी जिद पर अड़ा रहा, तो मां ने उसे थोड़ा डांट दिया। मां की यही डांट युवक को इतनी नागवार गुजरी कि वह गुस्से में घर से निकल गया।

घर से निकलने के बाद कुलदीप सीधे सेहतपुर नया पुल पर पहुंचा और सुबह करीब 11:30 बजे उसने  आगरा नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद राहगीरों ने जब युवक को नहर में कूदते देखा, तो तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। उधर, जैसे ही कुलदीप के नहर में कूदने की जानकारी उसके परिवार के सदस्यों को मिली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बदहवास हालत में परिजन रोते-बिलखते सेहतपुर नया पुल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाने लगे।

पल्ला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राज्य आपदा राहत बल  की टीम को मौके पर बुलाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोर मोटर बोट की मदद से आगरा नहर में युवक को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे थे।

रेस्क्यू में देरी पर परिजनों ने पुल जाम किया व बदहवास मां-बाप हुए बेहोश
आगरा नहर में युवक के कूदने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी का आरोप लगाकर नाराज परिजनों ने सेहतपुर नया पुल पर सड़क बंद कर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि सूचना के दो घंटे बाद भी एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान रो-रोकर बदहवास हुए माता-पिता पुल पर ही बेहोश हो गए, जिन्हें राहगीरों ने पानी के छींटे मारकर होश में लाया। बचाव अभियान में देरी से गुस्साए परिवार की कुछ महिलाएं पुलिसकर्मियों से उलझ गईं, वहीं कुछ ने नहर में कूदने का प्रयास किया, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने रोका।

नहरों में कूदने और डूबने की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
20 मई 2026: सरस्वती कॉलोनी का रहने वाला 16 वर्षीय कुलदीप परिवार की डांट से नाराज होकर तिलपत पुल के पास आगरा नहर में कूद गया था।
13 मई 2026: चेतन कॉलोनी का 25 वर्षीय सुधांशु मां की डांट से आहत होकर सेक्टर-37 के पास आगरा नहर में कूद गया और उसकी मौत हो गई।

3 मई 2026: पलवल के सिविल इंजीनियर भगवत दयाल घरेलू कलह के कारण अपने दो मासूम बच्चों के साथ आगरा नहर में कूद गए थे। 
2 मई 2026: बल्लभगढ़ के डेंटल सर्जन डॉक्टर सचिन ने पत्नी से हुए विवाद के बाद सेक्टर-17 पुल से आगरा नहर में छलांग लगा दी थी।

23 दिसंबर 2024: 19 वर्षीय युवक धर्मेंद्र ने मानसिक तनाव के चलते फरीदाबाद से गुजर रही आगरा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी थी।
6 जुलाई 2022: श्याम कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन मोनू ने शराब के नशे में अपनी दोस्ती साबित करने के लिए आगरा नहर में छलांग लगा दी थी।

6 जुलाई 2022: श्यामा कॉलोनी का रहने वाला 28 वर्षीय ऑटो चालक संजीव भी अपने दोस्तों के साथ पल्ला पुल के पास आगरा नहर में कूद गया था।
6 जुलाई 2022: सरस्वती कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अमित गुप्ता भी दोस्तों के साथ नहर में कूदा था, लेकिन उसे सुरक्षित बचा लिया गया था।
विज्ञापन

मई 2021: घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने पल्ला पुल से आगरा नहर में छलांग लगा दी थी, जिसे पुलिस ने बचा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें