फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनंगपुर संघर्ष समिति ने पंचायत कर बनाई भविष्य की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



फरीदाबाद। प्रशासन की तरफ से की जा रही तोड़-फोड़ की कार्रवाई के विरोध में अनंगपुर गांव में रविवार को अनंगपुर संघर्ष समिति की तरफ से पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में वकील, गांव के निवासी और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पंचायत में गांव की जमीन को बचाने और सरकार की मनमानी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

पंचायत में अनंगपुर संघर्ष समिति ने अपनी मांगों को रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। अनंगपुर संघर्ष समिति ने सरकार से निवेदन किया कि 13 अगस्त तक का समय शेष है और सरकार को गांव अनंगपुर की भूमि को बचाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


समिति ने स्पष्ट किया है कि गांव अनंगपुर का धरना-प्रदर्शन तब तक लगातार चलता रहेगा जब तक लोगों को सरकार की तरफ से कोई ठोस प्रमाण नहीं मिल जाता। पंचायत में यह भी स्पष्ट किया गया कि कोई भी उग्र और हिंसा करने वाला व्यक्ति अनंगपुर संघर्ष समिति का हिस्सा नहीं होगा।
विज्ञापन



13 अगस्त के बाद बड़े फैसले पर विचार

समिति ने यह भी घोषणा की है कि 13 अगस्त के बाद अनंगपुर संघर्ष समिति फिर कोई बड़ा फैसला लेने पर विचार करेगी। यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो भविष्य में कठोर रणनीति पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें