फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खोरी कॉलोनी की जमीन पर विकसित किया जाएगा नगर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेजा है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। वन विभाग ने खोरी कॉलोनी की जमीन पर करीब 90 एकड़ क्षेत्र में नगर वन विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है। योजना को वन विभाग और नगर निगम मिलकर साकार करेंगे।

गौरतलब है कि साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अरावली क्षेत्र के खोरी गांव में वन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़े स्तर पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान करीब पांच हजार मकान ढहाए गए थे और हजारों लोग प्रभावित हुए थे। कार्रवाई के बाद खाली हुई जमीन पर मलबा हटाकर पौधरोपण किया जाना था, लेकिन लंबे समय तक मलबा नहीं हट सका। अब विभाग ने इस क्षेत्र में सामान्य पौधरोपण के बजाय नगर वन विकसित करने की योजना बनाई है। अधिकारियों के अनुसार, नगर वन विकसित करने से पहले जमीन से मलबा हटाया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधे और फूल लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखरेख के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर वन विकसित होने के बाद खोरी क्षेत्र में हरियाली बढ़ने के साथ आसपास के रिहायशी इलाकों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिलने की उम्मीद है। साथ ही लोगों को प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने के लिए एक नया स्थान उपलब्ध होगा। यह जिले का पहला नगर वन होगा, जिससे अरावली क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें