फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों को खाता मुहैया करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के जरिये ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर 3.22 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े एक आरोपी को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 15 मई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्र (28) निवासी जिला फलोदी, राजस्थान के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली से काबू किया गया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी महेंद्र ने देवेंद्र नामक व्यक्ति से महिला का बैंक खाता लेकर उसे ठगों को मुहैया करवाया था। आरोपी आठवीं पास है और पेशे से टेलर का काम करता है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार एनआईटी-5 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 15 नवंबर 2025 को उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। इस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया, जहां उसे छोटे-छोटे टास्क पूरे कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने अलग-अलग टास्क के नाम पर उससे विभिन्न बैंक खातों में कुल 3.22 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें