नोएडा। सेक्टर 63 में फैक्ट्री संचालक महिला उद्यमी ने पूर्व कर्मचारी पर उनके साथ फोन पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। महिला उद्यमी की शिकायत पर सेक्टर 63 थाने में केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया है क सितंबर माह में उन्होंने फैक्ट्री में युवक शनि को काम पर रखा था। एक दिन काम करने के बाद उसने काम करने से मना कर दिया और एक दिन का वेतन लेकर चला गया। अब आरोपी लगातार उन्हें फोन कर अश्लील बातें कर रहा है। उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद भी वह दूसरे नंबर से परेशान कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
-
ऑटो में छूटा बैग वापस दिलाया
नोएडा। सेक्टर 62 से सेक्टर 37 जा रही एक युवती का बैग ऑटो में छूट गया। जिसकी शिकायत युवती ने सेक्टर 39 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती के बैग को बरामद कर उसे सौंप दिया है। युवती ने बताया कि जब वह सेक्टर 37 में ऑटो से उतरी तो उनका बैग ऑटो में ही रह गया। ऑटो चालक जल्दी में वहां से निकल गया। पुलिस टीम ने जांच करते हुए ऑटो चालक की तलाश कर उससे बैग वापस लेते हुए युवती को लौटा दिया। ब्यूरो