फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आठ सेक्टरों में बनेंगे वातानुकूलित सामुदायिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
45 करोड़ रुपये खर्च होंगे, नगर निगम ने बजट को दी मंजूरी, कंपनियाें को आवंटित किया जा चुका है काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के सेक्टरों में रहने वाले लोगों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस सामुदायिक भवनों की सौगात मिलने वाली है। नगर निगम प्रशासन ने शहर के आठ सेक्टरों में वातानुकूलित सामुदायिक भवन बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इन भवनों के निर्माण पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम की ओर से इनका काम कंपनियों को आवंटित किया जा चुका है। अब जल्द ही इनका शिलान्यास किया जा सकता है।
नगर निगम की योजना के अनुसार, सेक्टर-8, 10, 11, 14, 16, 16ए, 17 और 19 में आधुनिक सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। इन भवनों को वातानुकूलित बनाया जाएगा, ताकि शहरवासियों को शादी समारोह, धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन और अन्य छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सके। अभी शहर के सेक्टरों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सामुदायिक भवनों की कमी है। नए सामुदायिक भवनों को सेक्टर-15 स्थित वातानुकूलित सामुदायिक भवन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इनमें बड़े और वातानुकूलित हॉल के साथ पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा भवनों में आकर्षक लाइट, झूमर, शौचालय, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे लोगों को निजी बैंक्वेट हॉल और अन्य महंगे आयोजन स्थलों का विकल्प भी मिल सकेगा।
विज्ञापन


कार्य आवंटित, शिलान्यास की तैयारी
नगर निगम प्रशासन ने सभी आठ सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए कंपनियों को काम आवंटित कर दिया है। ऐसे में अब निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि परियोजना का निर्माण जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी है। इसके लिए किसी भी समय शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, इन सामुदायिक भवनों के तैयार होने के बाद संबंधित सेक्टरों के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आधुनिक स्थान मिल सकेगा। सेक्टरों में सामुदायिक तो बने हुए हैं, लेकिन उनके भवन बेहतर हालत में नहीं हैं। वहीं वातानुकूलित भी नहीं हैं। इसी वजह से इन्हें आधुनिक बनाने की कार्ययोजना बनाई गई थी।
विज्ञापन


सेक्टर-15 में आधुनिक सुविधाओं से लैस सामुदायिक भवन बना हुआ है। अब इसी की तरह विभिन्न आठ सेक्टरों में सामुदायिक भवन बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्माण कार्य शुरू करने की सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - विवेक गिल, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें