फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, 10 हुई मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को छह नए मरीजों की पुष्टि, बुजुर्गों की संख्या अधिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को छह नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और किसी की स्थिति गंभीर नहीं है।


जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नए संक्रमित मरीजों का उपचार जिले के निजी अस्पतालों में चल रहा है। मरीजों में बुखार, खांसी और जुकाम के साथ सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर चिकित्सकों ने जांच कराई और सैंपल बीके अस्पताल में भी जांच के लिए भेजे गए। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों को स्वाइन फ्लू संक्रमित घोषित किया गया।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामले शहर के सेक्टर-11, 12, 16, 17, 21 और ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र से सामने आए हैं। इनमें बुजुर्ग मरीजों की संख्या अधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन




संपर्क में आने वालों की भी हो रही पहचान
स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी चिन्हित कर रहा है। संपर्क में आने वाले लोगों को खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत खुद को स्वस्थ लोगों से अलग रखने की सलाह दी गई है। साथ ही स्वाइन फ्लू की जांच कराने और रिपोर्ट आने तक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि बुधवार को छह नए मामले सामने आए हैं। सभी मरीज निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें