फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो दिन के अवकाश के बाद अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को रक्षाबंधन और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते ओपीडी बंद रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को मरीजों की अधिक संख्या देखने को मिली। चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। इस दौरान दवाइयां लेने के लिए भी मरीज लंबी कतारों में इंतजार करते दिखाई दिए।

अस्पताल में शनिवार को रक्षाबंधन और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते ओपीडी बंद रही। इसके कारण ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इस दौरान मरीजों को भीषण गर्मी में लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ा। भीषण गर्मी में ओपीडी में उमस के कारण लोग ओपीडी कार्ड से खुद को हवा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाइयां लेने के लिए लगी लंबी लाइनें

अस्पताल में दवाइयां लेने के लिए मरीजों को लंबी लाइन में कई घंटे इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मरीजों का गर्मी में खड़े रहकर बुरा हाल हो गया। दवाइयां लेने के लिए मरीज पीछे तक लंबी लाइन में ख़ड़े रहे। अस्पताल की ओर से पीछे की तरफ पंखे नहीं लगाए गए हैं, जिस कारण मरीजों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें