फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरटीई के तहत दाखिला नहीं देने पर 50 स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत प्रति किलोमीटर के दायरे में विभिन्न प्राइवेट स्कूलों को 1200 ईडब्ल्यूएस और वंचित वर्ग के बच्चों को दाखिला देना था। शिक्षा विभाग के अनुसार अब तक जिले के किसी भी निजी विद्यालय ने ऐसा नहीं किया है। इसके चलते शिक्षा विभाग ने जिले के करीब 50 निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक कारण पूछने पर कई स्कूलों ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है, जिससे पात्र बच्चों का दाखिला अटका हुआ है।
विज्ञापन




जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पात्र बच्चों को दाखिला नहीं मिल पाने के चलते उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण हमने लगभग 50 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि हम अब भी उनके जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अगर जल्द ही हमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आगे और भी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें