फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महापंचायत के बाद समिति ने जेवर एक्सप्रेस वे का काम कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहना गांव में कट मिलने तक काम नहीं होने दिया जाएगा शुरू
विज्ञापन

- गांव में हुई महापंचायत में लिया गया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। जेवर एयरपोर्ट पर मोहना गांव के लिए कट नहीं बनाए जाने से गुस्साए किसानों ने रविवार को महापंचायत कर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य बंद करवा दिया। उन्हाेंने कहा कि जब तक गांव के लिए सरकार कट नहीं बनाएगी, काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान महापंचायत में 20 गांव के एक हजार से अधिक किसान और विपक्ष के नेता शामिल रहे।
रविवार को जेवर हाईवे उतार चढ़ाव संघर्ष समिति द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता गांव कुलैना गांव के पूर्व सरपंच त्रिलोकचंद ने की। वहीं सह संचालक ज्ञान सिंह चौहान रहे। उन्होंने कहा कि मई 2022 में खड़े श्री महाराज के भंडारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की थी। गांव मोहना में लोगों के उतार चढ़ाव के लिए कट को बनाया जाएगा, जो कि कुंडली गाजियाबाद एक्सप्रेस वे और ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का इंटरचेंज पर बड़ा उतार चढ़ाव जंक्शन बनेगा। जिससे लगभग 100 गांव के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेस वे में गांव की करीब 130 एकड़ जमीन गई है। उसके बावजूद भी उनके गांव में कट नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर आठ अक्तूबर को कई गांव के लोग केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलने के लिए गए। उनका आरोप है कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। यह महापंचायत शाम के चार बजे तक चली। महापंचायत में एक हजार से अधिक किसान सहित महिलाएं भी शामिल थीं। महापंचायत होने के बाद समिति के 21 बुजुर्ग व्यक्ति सहित भारतीय किसान यूनियन की युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद और आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डाॅ. अशोक तंवर के साथ मिलकर शाम को चार बजे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का कार्य रुकवा दिया गया। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों को आगाह किया गया है कि अगर उनके द्वारा कार्य को दोबारा से शुरू किया जाता है तो किसी भी घटना की जिम्मेवारी उनकी होगी। इसके अलावा अगर सरकार द्वारा उनकी मांग को जल्द नहीं माना गया तो भविष्य में समिति द्वारा कुंडली गाजियाबाद एक्सप्रेस वे को जाम करने का अल्टीमेटम भी दिया गया। इस मौके पर सहीराम रावत, हेमंत शर्मा, मुकेश अत्री, डॉ बिजेंद्र सिंह, दीपक आजाद जिला अध्यक्ष बजरंग दल, इंद्र सिंह बैंसला बड़ौली, तारा पूर्व सरपंच, देवेंद्र चौहान किसान संयुक्त मोर्चा, नरेंद्र पूर्व सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे
जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। सितंबर 2024 तक काम पूरा करने की बात कही जा रही है। करीब 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही कई दूसरी सड़कें भी बनाई जा रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट या मुंबई रूट से आने वालों के लिए जेवर पहुंचना आसान हो जाएगा। नोएडा एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल कॉरिडोर को कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने का काम शुरू हो गया है। यह एक्सप्रेस वे हरियाणा के 15 और यूपी के पांच गांवों से होकर गुजरेगा। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे आबादी से काफी दूर खेत या फिर खाली जमीनों पर बनाया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के लिहाज से जो ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बन रहा है, वह साहूपुरा आईएमटी से बनाना शुरू किया जाएगा। हरियाणा के फरीदाबाद को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए मच्छगर, बहबलपुर, सोतई, फफूंदा, पन्हेरा खुर्द, गढखेड़ा, नरहावली, छायसा, नरियाला, हीरापुर, मोहना, बागपुर, नंगलिया, भोलड़ा, सोलड़ा गांवों की कुल 1000 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। गौतमबुद्ध नगर के करौली बांगर, अमरपुर, झुप्पा समेत पांच गांव शामिल हैं। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के सहारे दिल्ली एयरपोर्ट से जोड़ने वाला है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को छह लेन का बनाया जाएगा। दोनों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें