फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी नशे से दूर रहने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- पारिवारिक समझ की कमी और गलत संगति से नशे की गिरफ्त में आ रहे युवा

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नशा तस्करी और इसके इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के संबंध मेंं जिला अस्पताल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से मरीजों व उनके तीमारदारों को इस संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। पारिवारिक समझ की कमी, गलत संगति और सरलता से नशे की उपलब्धता इसका अहम कारण हो सकते हैं। नशा का उपयोग करने से व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है और सही गलत की समझ खत्म हो जाती है। कई बार नशे की पूर्ति के लिए व्यक्ति अपराध के रास्ते पर चल देता है। नशे की आदत लग जाने पर काउंसलिंग और इलाज के माध्यम से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। व्यक्ति को ऐसी स्थिति से बाहर निकालने में परिवार की अहम भूमिका होती है। इसके अतिरिक्त डॉ हरजिंदर सिंह ने लोगों से नशे से दूर ही रहने की अपील की। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक नाटक का मंचन किया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. महेंद्र पाल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश आर्य, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश श्योकंद, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह, क्षय रोग व एचआईवी समन्वयक सुभाष गहलोत तथा डॉ पूजा विजेंद्र राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें