फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नवोदय विद्यालय में नौवीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
30 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोठूका में कक्षा नौवीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व चयन परीक्षा-2027 के लिए विद्यार्थी 30 सितंबर तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने का अवसर है।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी cbseitms.nic.in/2026/nvsix9 और कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi11 पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने बताया कि आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों और अभिभावकों को पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और प्रवेश से जुड़ी अन्य शर्तों की जानकारी पता कर लेनी चाहिए ताकि आगे समस्याएं न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और पात्र बच्चों का आवेदन समय रहते पूरा कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें