फरीदाबाद। अनखीर चौकी क्षेत्र के गांव बड़खल में चोरों ने एक मकान में घुसकर संदूक में रखे बेटी की शादी के आभूषण चोरी कर लिए। गांव बड़खल निवासी मोहम्मद अयुब ने शिकायत में बताया कि 1 सितंबर को सुबह करीब चार बजे उसने कमरे में रखी बड़ी संदूक का ताला खुला देखा। जांच करने पर देखा कि बेटी शाईना की शादी के लिए रखे आभूषण गायब मिले। शिकायत के अनुसार, चोर एक लेडीज पर्स में रखे करीब दो तोले सोने का हार, करीब 500 ग्राम चांदी की पाजेब, 250 ग्राम चांदी का चुटीला, 250 ग्राम चांदी का गले का हार समेत अन्य आभूषण ले गए। संवाद