फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में ओपन काउंसलिंग के तहत होंगे दाखिले, 60 फीसदी सीटें हैं खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्नाकोत्तर (पीजी) में दाखिला लेने से वंचित छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब वह शहर के प्रमुख कॉलेजों में पहले आओ-पहले पाओ के तहत अपने मनपसंद विषयों के तहत दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन (डीओएचई) की ओर से जल्द घोषणा की जाएगी। शहर के प्रमुख कॉलेजों में सभी विषयों में करीब 60 फीसदी सीटें खाली है। इससे छात्रों को दाखिला लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के प्राचार्य महेंद्र गुप्ता ने बताया कि विभिन्न विषयों को मिलाकर कॉलेज में कुल सीटें 480 के करीब हैं। ऐसे में अभी पहली कट ऑफ लिस्ट के तहत 40 फीसदी छात्रों ने दाखिले लिए हैं। सोमवार को पहली कटऑफ लिस्ट के तहत दाखिले की प्रक्रिया समाप्त हो चुुकी है। ऐसे में डीओएचई की ओर से दूसरे चरण में दाखिले की प्रक्रिया के तहत तारीख की घोषणा जल्द हो सकती है। उम्मीद है कि इसमें उन छात्रों को बेहतर मौका मिल सकता है, जिनका अभी तक पहली कटऑफ लिस्ट में नाम नहीं आया। वे छात्र अपने मनपसंद विषयों में दाखिला ले सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि इस पर संशय बना हुआ है कि दूसरे चरण में दाखिले कटऑफ लिस्ट के आधार पर होंगे या ओपन काउंसलिंग के तहत। इसका निर्णय उच्चाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
अगले साल बढ़ सकते हैं विषय
अगले शिक्षा सत्र से नेहरू कॉलेज में स्नाकोत्तर में दो भौतिकी और रसायण आदि विषय के जुड़ने की संभावना है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से डीओएचई से इस बाबत मांग की गई है। प्राचार्य का कहना है कि अगर मुख्यालय से अनुमति मिल जाती है तो उक्त विषयों को जोड़ दिया जाएगा। इससे साइंस के छात्रों को आगे की पढ़ाई करने में आसानी होगी। कॉलेज में उक्त विषयों को पढ़ाने की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें