फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ::::: जेएनवी प्रवेश के लिए अब 27 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
-13 दिसंबर को होगी परीक्षा, मिलेगा मुफ्त शिक्षा व छात्रावास की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के उन अभिभावकों और बच्चों के लिए राहत की खबर है जो जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में कक्षा 6वीं में दाखिला लेना चाहते हैं। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जेएनवी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 27 अगस्त 2025 कर दिया गया है। इससे पहले जो बच्चे आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब भी अवसर का लाभ उठा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन पूर्णतया आवासीय विद्यालय है। यहां बच्चों को मुफ्त शिक्षा, भोजन, वर्दी और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास की सुविधा भी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसके लिए फोटो, आधार कार्ड और अभ्यर्थी व अभिभावक के हस्ताक्षर आवश्यक होंगे। प्रवेश के लिए पात्र वही विद्यार्थी हैं जिनका जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच हुआ हो। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन cbseitms.rcil.gov.in/nvs वेबसाइट पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें