फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: चुनावी मोड में प्रशासन, कभी भी लग सकती आचार संहिता

Tue, 10 Sep 2019 08:46 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
चुनाव की आहट के बीच जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में कभी भी आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में प्रशासन ने नए वोट बनाने के साथ ही कर्मचारियों को ईवीएम-वीवीपैट का प्रशिक्षण की तैयारियों में जुट गया है। जिला प्रशासन ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव के दौरान उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाए, वे उसका पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।
विज्ञापन


हरियाणा में अक्तूबर में चुनाव होने हैं। इसके लिए प्रदेश में कभी भी आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में प्रशासन ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बनाए गए नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों को चुनाव के संबंध में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौपी गई है। 

इनमें प्रमुख रूप से मैन पावर मैनेजमेंट के लिए जिला सांख्यिकी अधिकारी, ईवीएम मैनेजमेंट के लिए रोडवेज महाप्रबंधक, यातायात प्रबंधन के लिए क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव, प्रशिक्षण, चुनाव सामग्री को लाने ले जाने, आदर्श आचार संहिता की अनुपालना और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग, खर्चे आदि के लिए उप आबकारी एवं कराधान अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा ऑब्जर्वर के साथ समन्वय अधिकारी, शिकायत, हेल्पलाइन और एसएमएस व कम्यूनिकेशन प्लान, वोटर हैल्प लाईन 1950, साइबर सुरक्षा सहित तमाम चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं के सही से क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी मिली है, वह उसे निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार पूरी गंभीरता से निभाएं। 

चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की पालना करना हर अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेवारी होती है। बैठक में सीटीएम नवीन कुमार, भारत भूषण गोगिया, एसीपी अभिमन्यु, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. नरेश कुमार सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें