फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने में आरोपी पलवल से धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का वादा कर एक अगस्त को हरिद्वार ले गया, चार अगस्त को लौटते समय की हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महिला की गला घोंटकर हत्या कर शव आगरा कैनाल नहर में फेंकने के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ ने आरोपी हरिओम निवासी थंथारी, पलवल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि हरिओम ने पहले महिला की शादी अपने भाई से कराई थी। बाद में खुद उसके साथ दुष्कर्म के मामले में जेल गया। जनवरी 2025 में जमानत पर बाहर आने के बाद उसने महिला से शादी करने का वादा किया और एक अगस्त को उसे अपने साथ हरिद्वार ले गया। चार अगस्त को दोनों हरिद्वार से फरीदाबाद लौटे, जहां आरोप है कि उसी रात डीग पुल के पास हरिओम ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव आगरा कैनाल नहर में फेंक दिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एक महिला ने थाना मुजेसर में शिकायत दी थी कि उसकी 20 वर्षीय बेटी एक अगस्त को कार्यालय की बैठक के सिलसिले में कोलकाता जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसने अगली सुबह लौटने की बात कही थी, लेकिन घर नहीं पहुंची और मोबाइल भी बंद हो गया। परिजनों ने हरिओम पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया था।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि हरिओम की महिला से वर्ष 2022 में जान-पहचान हुई थी। उसने महिला की शादी अपने भाई से कराई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में अनबन रहने लगी, जिसके चलते वह मायके लौट आई। इसके बाद हरिओम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में युवती ने वृंदावन, मथुरा में हरिओम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वर्ष 2024 में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


जनवरी 2025 में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद दोनों के बीच फिर नजदीकियां बढ़ गईं। पूछताछ में सामने आया कि एक अगस्त को हरिओम उसे अपने साथ हरिद्वार ले गया। चार अगस्त को फरीदाबाद लौटते समय डीग पुल के पास उसने साथी के साथ मिलकर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव आगरा नहर नहर में फेंक दिया। आरोपी को अदालत में पेश कर आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस उसके साथी की भूमिका की जांच कर रही है और महिला के शव की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें