फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआरआई से दुष्कर्म कर दुबई भागा आरोपी एयरपोर्ट से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जारी किया था लुकआउट नोटिस, जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआरआई युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर दुबई भाग गए युवक को महिला थाना सेंट्रल टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था। दुबई पुलिस ने जहाज में बैठने के तुरंत बाद फरीदाबाद पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना दे दी थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया िक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर 18 संतनगर निवासी तरुण के रूप में हुई है। आरोपी एक निजी बैंक की बीमा शाखा में काम करता था। पीड़िता ऑस्ट्रिया की रहने वाली है और कंपनी के काम से फरीदाबाद आई थी। पीड़िता भी उसी बैंक के लिए काम करती है। अप्रैल 2022 में पीड़िता फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित बैंक की शाखा में आई थी। यहां आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। कुछ माह बाद पीड़िता वापस ऑस्ट्रिया चली गई और आरोपी को वहां आने के लिए कहा। आरोपी बार- बार बहाने बनाता रहा और दुबई भाग गया। मामले का पता लगने पर पीड़िता वापस भारत आई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करा दिया। महिला थाना सेंट्रल से एएसआई सरिता, एएसआई अजय सिंह व सिपाही आमीन ने आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें