फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। सीआईए स्टाफ पलवल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गीता कॉलोनी, इस्लामाबाद निवासी सोनू उर्फ मुर्गा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


सीआईए पलवल प्रभारी जगमिंदर सिंह के अनुसार रविवार रात करीब 9:15 बजे सीआईए टीम आगरा चौक क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सोनू उर्फ मुर्गा हथीन रोड स्थित पीयूष सिटी के पास अवैध हथियार लेकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जो जांच में खाली मिला। आरोपी हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें