21 जनवरी 2026 को गांव माहोली निवासी मेघसिंह अपने बेटे अशोक और भतीजे गिरवर के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भरकर पलवल शुगर मिल जा रहे थे। इसी दौरान रैनीबेल रोड़ पर अलीगढ़ के गांव धारा गाढ़ी हाल निवासी चंडीगढ़ का नंगला के ललित, पोटा, कुम्मन, बच्चू, भरत, प्रमोद, सतपाल और अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों के पास अवैध तमंचा, बंदूक, फरसा और लाठी-डंडे थे। उन्होंने अशोक पर तमंचा तानकर मारपीट की और उसे बंधक बनाकर ट्रैक्टर सहित यमुना नदी की ओर ले गए। घटना के दौरान ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मामले की जांच में जुटी एसआई परमजीत की टीम ने 21 मार्च 2026 को मुख्य आरोपी कुंवर उर्फ कुम्मन को गिरफ्तार कर लिया। संवाद