फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर 9.66 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवरिया यूपी निवासी प्रिंस (28) के रूप में हुई है, जो फिलहाल नोएडा में बाइक टैक्सी चालक के रूप में काम कर रहा था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास व लड़ाई-झगड़े के छह प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन


ग्रीन फील्ड कॉलोनी (सेक्टर-43) निवासी पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि अक्तूबर 2025 में विदेशी व्हाट्सएप नंबर से आई कॉल पर खुद को कंपनी की सहायक बताने वाली महिला ने निवेश के नाम पर 9,66,000 रुपये ठग लिए थे। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रिंस ने खाताधारक सोमपाल का बैंक खाता लेकर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें