फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी प्राधिकरण पत्र बनाकर कंपनी के 7.47 लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक को जाली पत्र भेजकर प्रोत्साहन राशि निजी खाते में कराई ट्रांसफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एक ऑटोमोबाइल कंपनी के वित्त प्रबंधक पर फर्जी प्राधिकरण पत्र तैयार कर कंपनी की 7.47 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप लगा है। सेक्टर-31 थाना पुलिस को स्टर्लिंग ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि एवं सहायक प्रबंधक (एचआर) मोहित शर्मा ने शिकायत दी है।
शिकायत में बताया गया कि कंपनी के वित्त प्रबंधक जितेंद्र प्रताप सिंह वर्ष 2018 से कार्यरत थे और उन्हें वित्तीय मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आरोप है कि कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की अधिकृत डीलर है और विभिन्न बैंकों के माध्यम से वाहन वित्तपोषण होने पर कंपनी को प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) मिलती है। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से कंपनी की ओर से फर्जी प्राधिकरण पत्र तैयार कर पंजाब नेशनल बैंक को भेज दिया। इस पत्र में कंपनी के खाते के बजाय प्रोत्साहन राशि उसके निजी बैंक खाते में भेजने का उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने उक्त पत्र के आधार पर करीब 7,47,775 रुपये आरोपी के निजी खाते में स्थानांतरित कर दिए। कंपनी को एक जुलाई को आंतरिक जांच के दौरान इस गड़बड़ी का पता चला। आरोप है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने लिखित रूप से राशि प्राप्त होने की बात स्वीकार भी की लेकिन बार-बार कहने के बावजूद रकम वापस नहीं लौटाई। सात जुलाई को भी उसे कंपनी कार्यालय बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। कंपनी ने पुलिस को फर्जी प्राधिकरण पत्र, आरोपी के लिखित स्वीकारोक्ति पत्र और बैंक से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर सेक्टर-31 थाना ने 27 जुलाई को बीएनएस की धारा 316(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें