अकाउंट का पासवर्ड हैक कर हैकर्स ने बुधवार को दो लोगों के अकाउंट से एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में एसजीएम नगर निवासी तिलक राज ने पुलिस को बताया कि उसने एसबीआई बैंक में अपना एक खाता खुलवा रखा है। खाते में 66 हजार 637 रुपये थे। पिछले दिनों वह बैंक में खाते की जानकारी लेने पहुंचे तो पता चला कि इसमें केवल 4105 रुपये बचे है।
बैंक प्रबंधन से इसकी शिकायत की कई लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पीड़ित की शिकायत पर एसजीएम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी तरह एनआईटी निवासी मनीष दीवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने पिछले दिनों अपने पेटीएम ऐप के जरिये बिजली का बिल जमा किया था। बिल जमा हुआ या नहीं इसका मैसेज नहीं आया।
जब उसने बैंक में संपर्क किया तो किसी ने उसके अकाउंट की सारी जानकारी ले ली। एक घंटे बाद मोबाइल पर बैंक से 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। एनआईटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।