फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसीबी की टीम ने हार्ट सेंटर के कैथलैब में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
भर्ती 6 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज - एंजियोप्लास्टी में इस्तेमाल किए गए सामान को किया जब्त
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी

बल्लभगढ़। बीके अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पीपीपी मोड के तहत चल रहे हार्ट सेंटर की कैथलैब में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने छापेमारी की| । इस दौरान एंजियोप्लास्टी से संबंधित कई सामान को अपने कब्जे में लिया। टीम ने बताया कि उन्होंने केवल उपयोग किए हुए सामान को ही जब्त किया है। छापेमारी के दौरान कई डॉक्टर व स्टाफ के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। वहीं उपचाराधीन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। केंद्र संचालकों ने अब गुरुवार से एंजियोप्लास्टी बंद रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन






बीके अस्पताल के हार्ट सेंटर पर बुधवार देर शाम को एसीबी की टीम ने छापेमारी कर कैथलैब की जांच की । इस दौरान टीम ने लैब में इस्तेमाल किया हुआ सामान जब्त किया और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। हार्ट सेंटर में करीब छह मरीज भर्ती थे। उन सभी को छुट्टी दे दी गई। एसीबी की कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली। अधिकारियों का आरोप है की टीम ने उनसे जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाने के बाद गिरफ्तार करने की धमकी दी। डॉ. एन. प्रताप कुमार का कहना है कि इस माहौल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना असंभव है। टीम ने सभी उपकरणों को अपने कब्जे में ले लिया है। इनके बिना एंजियोप्लास्टी कर पाना संभव नहीं है। वहीं एसीबी इंचार्ज संतराम ने कहा कि हम केवल उपयोग किया हुआ सामान लेकर जा रहे हैं और किसी को डराया धमकाया नहीं है।
विज्ञापन




-









-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें