फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अभाविप ने छात्र संघ चुनाव बहाल कीं मांग के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव बहाल की मांग की है। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी कॉलेज कैंपस व विश्वविद्यालय परिसरों में व्यापक स्तर पर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई और छात्र हितों की अनदेखी पर चिंता जताई।
विज्ञापन

विभाग संयोजक दीपक भारद्वाज ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जिससे छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलता है। चुनावों के माध्यम से छात्रों की समस्याएं प्रभावी तरीके से उठाई जाती हैं और उनका समाधान संभव होता है। लंबे समय से चुनाव न होने के कारण छात्र हित प्रभावित हो रहे हैं। प्रांत सह संयोजक युधिष्ठिर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो परिषद व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर जेसी बोस विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष नरेन सैनी, आंचल नागर, पूजा, अदिति सिंह, रवि पांडे, समेत अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। नगर मंत्री पवन ने बताया परिषद ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग की, ताकि छात्रों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें