फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस : मोक्षा अरोड़ा ने दो स्वर्ण समेत तीन पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले की मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में रविवार देर रात संपन्न हुए दो दिवसीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 वर्षीय मोक्षा अरोड़ा ने अंडर-13 के एकल और युगल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अंडर 15 के एकल में रजत जीता।
विज्ञापन


दवित सहगल ने अंडर-9 में स्वर्ण और अंडर-11 में कांस्य जीता जबकि मानव बामिल ने अंडर-15 में स्वर्ण और कंचन शर्मा ने ओपन वर्ग में स्वर्ण हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग में मयंक ने ओपन आयुवर्ग और अमेव गुप्ता ने अंडर-13 में स्वर्ण पदक हासिल किया। युगल में निवान मित्तल औैर अथर्व ने मिलकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही कई खिलाड़ी और भी रहे जिन्होंने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। इनमें रेयांश ने अंडर-9 और सचिन बनर्जी ने अंडर-15 में रजत जीता। वहीं, सात्विक ने अंडर-11 और अंडर-13 में रजत जीतने में कामयाबी हासिल की। जयांश सहगल और लायशा जैन अंडर-11 में रजत जीतने में कामयाब रहे। अंडर-9 में आन्य अग्रवाल ने रजत अपने नाम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें