फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी कागजात के आधार पर गाड़ी लेकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। ऑनलाइन गाड़ी बुक करने के बाद मालिक को गाड़ी वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। सभी आरोपियों ने योजना बनाकर धोखाधड़ी व फर्जी कागजात तैयार करके गाड़ी को लेकर फरार हो गए। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरि विहार निवासी रुपेश कुमार ने बताया कि उसने जूमकार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ ऑनलाइन एग्रीमेंट किया हुआ है। एग्रीमेंट के अनुसार वह अपनी खुद की गाड़ी को किराये पर देते हैं। पहली बार जूमकार वालों ने उनकी गाड़ी को 21 नवंबर की सुबह 8 बजे किराए पर जयपुर निवासी मोहम्मद अलमस को दी थी। वह गाड़ी शाम को 6 बजे वापिस देकर चला गया। उसी दिन रात को दोबारा उनकी गाड़ी को नई दिल्ली निवासी सूरज ने बुक किया और लेकर चला गया। 24 नवंबर तक उनकी गाड़ी सूरज वापस लेकर नहीं आया। जिसकी शिकायत जूमकार के कस्टमर केयर के नम्बर पर फोन करके की। उसके बावजूद भी उनकी गाड़ी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस समस्या को लेकर कई बार कम्पनी से मेल के जरिए सम्पर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर गाड़ी के बारे में पता किया, तो उनको पता चला कि गाड़ी अलमस, उदय, गजेन्द्र, योगेश लेकर चले गए। आरोप है कि सभी आरोपियों ने जूमकार की करीब 18 गाड़ियों को इसी तरीके से चोरी करके ले गए। उन सभी गाड़ियों को चोरी करने के बाद जयपुर, अजमेर, जोधपुर फर्जी दस्तावेज को बनाकर बेच देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें