फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आद्या विरमानी ने मानसून टेबल टेनिस टूर्नामेंट में जीते दो पदक

विज्ञापन
आद्या विरमानी को सम्मानित करते कोच।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दिल्ली में आयोजित मानसून टेबल टेनिस टूर्नामेंट में फरीदाबाद की 11 वर्षीय खिलाड़ी आद्या विरमानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। आद्या ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मिक्स इवेंट में एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


आद्या के इस साल का यह चौथा पदक है, इससे पहले उन्होंने साल की शुरुआत में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था और इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। बता दें कि इस प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उनकी सफलता पर कोच अंकित गुप्ता ने कहा कि यह आद्या की कड़ी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें