फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लटकते तार बने खतरा, कई इलाकों में पेड़ों की टहनियों के बीच झूल रहे

विज्ञापन
फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी में लटकते बिजली के तारों से कॉलोनीवासी परेशान बनी रहती है हादसे की आशंका।
विज्ञापन
बिजली निगम की लापरवाही के कारण हो सकता है बड़ा हादसा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के कई क्षेत्रों में बिजली निगम की लापरवाही के कारण तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। जगह-जगह लटकते तारों की वजह से आंधी और बारिश के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर तार पेड़ों की टहनियों के बीच से होकर गुजर रहे हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

शहर के कई पार्कों में भी हालात चिंताजनक हैं। पांच नंबर डी ब्लॉक और प्याली चौक स्थित पार्कों में तार काफी नीचे तक लटके हुए हैं। इन पार्कों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग सैर करने पहुंचते हैं, ऐसे में यह स्थिति लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, नागरिक अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास भी तार पेड़ों की शाखाओं के बीच से गुजर रहे हैं। अस्पताल परिसर में मौजूद इन तारों के कारण बारिश के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि बिजली निगम के एसडीओ, जेई और लाइनमैन स्तर पर भी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल ने बताया कि समय-समय पर पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई जाती है। संबंधित एसडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों के पार्कों और अन्य स्थानों की जांच कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें