फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक की पीटकर की हत्या, 9 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। गांव भाकरी में 26 साल के युवक की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना डबुआ पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

गांव भाकरी के रहने वाले मोहित ने बताया कि 21 जुलाई की रात को करीब डेढ़ बजे उसके पास सोनू नामक युवक का कॉल आया कि उसके भाई दीपक (26) का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया है। जब वह बताई गई जगह पर पहुंचा तो वहां पर दीपक मौजूद नहीं था। जिसके बाद महेन्द्र से पूछा कि उसका भाई कहां तो उक्त लोगों ने उसको गालियां देनी शुरू कर दी। इन लोगों के डर से वह वापस घर आया गया। सुबह 6 बजे उसके पास पुलिस चौकी पाली से कॉल आई कि उसके भाई की मौत हो चुकी है। जिसके बाद बीके अस्पताल में जाकर उन्होंने अपने भाई के शव की पहचान की। मोहित ने गांव में ही रहने वाले महेन्द्र, देवेन्द्र, राहुल, सोनू, रोहित, होराम, अन्नी, रिषी, ईश्वर, चमन पर उनके भाई की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने उनके भाई को क्यों मारा है अभी इसके बारे में कोई कारण पता नहीं चला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दीपक गाड़ी पर ड्राइवर की नौकरी करता था। दीपक की शादी हो चुकी है लेकिन कई साल से पत्नी अलग रह रही थी। इसके अलावा दीपक के परिवार का दूध बेचने के भी काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मोहित की शिकायत पर डबुआ थाने में हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक हत्या की वजह सामने निकलकर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें