फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ::::: अब 30 जुलाई तक ले सकेंगे 9वीं और 11वीं में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 30 जुलाई तक ले सकेंगे 9वीं और 11वीं में दाखिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिला लेने से वंचित छात्रों को एक और मौका देते हुए अंतिम तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी है। यह निर्णय ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समय पर दाखिला न ले पाने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। शिक्षा निदेशालय सेकेंडरी शिक्षा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब सभी राजकीय और निजी स्कूलों में 30 जुलाई तक दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी छात्र को दाखिले से वंचित न किया जाए और छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूर्व में अंतिम तिथि 16 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन उस समय अवकाश के कारण कई छात्र दाखिला नहीं ले पाए थे। छात्रों और सामाजिक संगठनों द्वारा तिथि बढ़ाने की मांग के बाद विभाग ने सकारात्मक निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि यह सुनहरा अवसर है उन छात्रों के लिए जो अब तक किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें