फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नए साल की पार्टी के दौरान दूसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के कंधे पर बैठकर डांस करते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी क्षेत्र में मकान की दूसरी मंजिल पर नए साल की पार्टी के दौरान 22 साल का श्याम नीचे गिर गया। बताया गया है कि दोस्त के कंधे पर चढ़कर डांस करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिरा और गली से गुजर रही बिजली की तार पर अटक गया। वहां करंट लगने से झुलसा और फिर जमीन पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सुरेश ने मामले में कोई कार्रवाई कराने से इन्कार किया है।
मुजेसर थाना एरिया की संजय कॉलोनी में 33 फुट रोड स्थित गली नंबर 29 में मंगलवार देर रात यह हादसा हुआ। मूलरूप से नेपाल निवासी सुरेश ने बताया कि वह यहां किराये पर रहते हैं। इनका 23 साल का बेटा पास के एरिया में काम करता था। रात को नए साल के जश्न के दौरान अपने 5-6 दोस्तों के साथ मकान की दूसरी मंजिल की छत पर पार्टी कर रहा था। सभी दोस्त शराब पीने के साथ डांस कर रहे थे। एक दोस्त ने श्याम को कंधे पर उठा लिया और डांस करने लगे। इसी दौरान श्याम नीचे गली की ओर गिर गया। दोस्तों ने देखा कि वह तार पर कुछ पल अटका और करंट लगने से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
इसके बाद झटके से नीचे जमीन पर गिरा। दोस्त व पिता नीचे गली में आए तो श्याम के सिर से काफी खून निकल रहा था। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर मृतक के शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। मुजेसर थाना एसएचओ समेर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है, जिसके चलते यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मौत करंट लगने से हुई या सिर में लगी चोट के चलते। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें