फरीदाबाद में नए साल पर शराब व डीजे पार्टी के दौरान तीसरी मंजिल से एक युवक गिर गया। युवक मंजिल से गिरकर बिजली के तार पर लटक गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
फरीदाबाद में नए साल पर शराब व डीजे पार्टी के दौरान तीसरी मंजिल से एक युवक गिर गया। बताया जा रहा है कि युवक मंजिल से गिरकर बिजली के तार पर लटक गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, श्याम कुमार (23) नेपाल का मूल निवासी था और यहां संजय कॉलोनी में रहता था। तीसरी मंजिल से गिरने के दौरान वो गली में बिजली की तार पर अटका और करंट लगने से झुलस गया। फिर नीचे जमीन पर गिरा और सिर में गंभीर चोट लगी। परिवार का बयान लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।