फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन 175 KG, हाइट 6.2 फीट: जिम में कसरत के दौरान हार्ट अटैक से मौत, पंकज ने पी थी ब्लैक कॉफी; CCTV आया सामने

Fri, 04 Jul 2025 12:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

दोस्त रोहित ने बताया कि जिम करने से पहले उनके दोस्त पंकज ने एक ब्लैक कॉफी पी थी। ब्लैक कॉफी पीने के बाद मात्र 2 मिनट ही एक्सरसाइज की थी। तभी वह बेहोश हो गए। बेहोश होते ही उनके ऊपर पानी छिड़का गया, लेकिन होश में नहीं आए। 
विज्ञापन
जिम में कसरत करते युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सेक्टर-9 स्थित एक जिम में कसरत करने के दौरान पंकज (37) बेहोश हो गए। निजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को जिम में बुलाया गया। टीम ने जांच करने के बाद बताया कि युवक की मौत हो चुकी है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

सेक्टर-3 स्थित राजा नाहर सिंह कॉलोनी में रहने वाले पंकज पिछले 5 महीने से सेक्टर-9 स्थित श्रोता वैलनेस जिम में अपने दोस्त रोहित के साथ जाते थे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे भी वह अपने दोस्त रोहित के साथ जिम गए थे। 

दोस्त रोहित ने बताया कि जिम करने से पहले उनके दोस्त पंकज ने एक ब्लैक कॉफी पी थी। ब्लैक कॉफी पीने के बाद मात्र 2 मिनट ही एक्सरसाइज की थी। तभी वह बेहोश हो गए। बेहोश होते ही उनके ऊपर पानी छिड़का गया, लेकिन होश में नहीं आए। इसके बाद सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल से डॉक्टरों की टीम व एंबुलेंस को बुलाया गया। 

जांच के बाद पंकज को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी भेजा। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

175 किलोग्राम था वजन
दोस्त रोहित ने बताया कि पंकज की हाइट करीब 6 फीट 2 इंच की थी। वही उसका वजन 175 किलोग्राम था। उसका खुद का धर्म कांटे का बिजनेस था। 

यह भी पढ़ें: बवाना हत्याकांड: गैंगस्टर मनजीत महाल के भांजे की हत्या की गुत्थी सुलझी, नंदू गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें