फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोहना-पलवल मार्ग पर ट्राले की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा युवक घायल, पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन




सोहना। पलवल-सोहना मार्ग पर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल युवक का इलाज गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन




सोमवार को सोहना-पलवल मार्ग पर गांव हाजीपुर के पास एक ट्राला चालक ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सड़क पर गिर पड़ी जिस पर दो युवक बैठे थे। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान साहिल (23) गांव प्याला, फरीदाबाद के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान ओमप्रकाश निवासी सीकरी फरीदाबाद के रूप में हुई है। घायल युवक ओमप्रकाश को सोहना के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसको गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, आरोपी ट्राला छोड़कर भाग गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें