फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के ध्यानार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
साजिश रचकर महिला ने चोरी किया नवजात
विज्ञापन

पिता सुनील का आरोप-पुत्र होने के बाद से आरोपी महिला रख रही थी नजर, गोद में खिलाया भी था

फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड से मंगलवार सुबह नवजात को चुराने वाली आरोपी महिला ने पूरी साजिश रचकर घटना को अंजाम दिया। नवजात के पिता सुनील ने बताया कि पुत्र होने के बाद से आरोपी महिला उन पर नजर रख रही थी। सोमवार रात 11 बजे अनीता के पास वह महिला आई और खुद को अस्पताल का स्टाफ बताने लगी। वहीं, ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को अनीता का रिश्तेदार बताया। इस कारण महिला पर किसी को संदेह नहीं हुआ। महिला रातभर वार्ड में घूमती रही। बीच-बीच में उसके पुत्र को भी गोद में खिलाया। महिला पूरी साजिश रचकर आई थी। जब वह अपने बच्चे के पास था तो महिला उसे नीचे सोने के लिए कहने लगी। वह नीचे सोने चला गया था। मंगलवार सुबह सात बजे वह पत्नी अनीता के पास आया। उस समय भी महिला वार्ड में थी। इस दौरान वह बच्चे को खिलाकर मुंह धोने चला गया और अनीता शौचालय में चली गई थी। बच्चे के साथ उसकी दादी रामदेई थी। उक्त महिला ने रामदेई को शौचालय जाकर अनीता के कपड़े बदलवाने के लिए कहा। महिला तीनों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर बच्चे को गोद में लेकर रेलिंग की तरफ से फरार हो गई। 5-10 मिनट बाद जब अनीता और रामदेई वापस लौटीं तो बेड पर बच्चा नहीं था और महिला भी गायब थी। इसके बाद बच्चा चोरी होने का शोर मचाया। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सविता यादव सहित अन्य अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, इसमें महिला बच्चे को लेकर जाती हुई दिखाई दी।

पुलिस ने स्टाफ से की पूछताछ

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवार रात नवजात के जन्म के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहने वाले स्टाफ से पूछताछ की। सोमवार रात की ड्यूटी में प्रसूता केंद्र में एक डॉक्टर, तीन स्टाफ नर्स, एक सुरक्षाकर्मी और दो जनरल ड्यूटी सहायक कार्यरत थे।
विज्ञापन



पहले भी हो चुकी है घटना

बीके अस्पताल में बच्चा चोरी की घटना पहले भी हो चुकी है। ढाई साल पहले अस्पताल से एक बच्चा चोरी हुआ था। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने घटना से कोई सबक नहीं लिया। हालांकि पुलिस ने शाम तक बच्चे को सकुशल ढूंढ लिया था।


सोमवार रात ड्यूटी पर तैनात रहने वाले सभी कर्मचारियों और डॉक्टर को तलब किया गया है। स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र लिखकर टोकन व्यवस्था की मांग की है जिससे इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन


- डाॅ. सविता यादव, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, बीके अस्पताल


पीड़ित महिला और पति की शिकायत के आधार पर एसजीएम नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग से आरोपी महिला तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

- नरेंद्र कादियान, डीसीपी, एनआईटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें