फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: मवई पुल के पास सूटकेस में मिला महिला का शव, सिर और पैर गायब; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 02 Apr 2025 02:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

लाल रंग के सूटकेस में महिला का शव मिला है। महिला के शव से सिर और पैर गायब हैं। सिर्फ बीच का धड़ सूटकेस में मिला है। लगभग 40 साल की उम्र का अंदाजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्ला थाना एरिया में मवई पुल के पास सूटकेस में महिला का शव मिला। थाना पुलिस, अपराध शाखा व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, उसकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लाल रंग के सूटकेस में महिला का शव मिला है। डीसीपी उषा भी मौके पर पहुंची है। अभी पहचान नहीं हुई है। शव को मोर्चरी भेजा जा रहा है महिला के शव से सिर और पैर गायब हैं। सिर्फ बीच का धड़ सूटकेस में मिला है। लगभग 40 साल की उम्र का अंदाजा है। फोरेंसिक टीम के अनुसार 1 सप्ताह पुराना शव है। बदबू आने पर लोगों ने बुधवार दोपहर इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें